सावन मास की अंतिम सोमवारी पर पेटरवार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया गया। ब्लॉक कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम मंदिर, खत्री मुहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, थाना के निकट गंगेश्वर महादेव मंदिर, मेलाटांड के निकट बुढ़वा महादेव मंदिर, टाकाहा शिवमंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।