झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर इमरान अंसारी से साक्षात्कार लिया। इमरान ने बताया पहले जंगलो की संख्या अधिक थी और जनसँख्या कम थी किन्तु पिछले कुछ सालो में आबादी बढ़ गयी और लोगो ने अवैध रूप से अपने व्यापार के लिए जंगलो की कटाई की है। इस वजह से जलवायु परिवर्तन पर असर पड़ा है। और जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर वर्षा नहीं हुई इससे धान की खेती अच्छी नहीं हुई और महंगाई बहुत बढ़ गयी। इसका असर हर व्यक्ति पर हुआ है। बेरोजगारी और लोगो के पलायन के लिए सरकार ज़िम्मेदार है। क्योंकि सरकार ने अपनी योजना सरकार आपके द्वार में किये गए वादों को पूरा नहीं किया। पर्यावरण को सही रखने के लिए सभी लोगो को पौधे लगाना चाहिए