झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम् रंगीला ने बंदीयो पंचायत चंद्रपुरा विनोद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की बारिश कम होने का मुख्य कारण पेड़ों की कटाई है। लोग पेड़ तो काट रहे हैं पर पेड़ लगा नहीं रहे हैं।साथ ही साथ कल कारखानों के कारण हवा भी प्रदूषित हो रही है। बारिश नहीं होने से इसका असर खेती पर भी पड़ा है। इससे किसान भी गरीबी की मार झेल रहे हैं साथ साथ महंगाई भी बढ़ रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।