उप विकास आयुक्त श्रीमती कृति की अध्यक्छ्ता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन बोकारो के समाहरणालय िस्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती कृति की अध्यक्छ्ता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन हुई। इस समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा जारी नई दिशा निर्देश के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, तथा सड़क दुर्गटना को कम से कम करने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस बैठक में सड़क दुर्घट्ना के पीड़ित की ऑनलाइन एंट्री नहीं होने पर आशंतोष जताते हुए, डीडीसी ने सम्बंधित अधिकारियों को सभी डाटा मंगा कर ऑनलाइन एंट्री करने का आदेश दिया।