झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने लक्ष्मी कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की हमारे गाँव में सरकार की तरफ से पानी जाँच के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहाँ पानी की गुणवत्ता सही नहीं है। लेकिन हमें मज़बूरी में इसी पानी को कपड़े से छान कर या उबाल कर पीना पड़ रहा है। क्योंकि सरकार की ओर से पाईप लाईन की तो व्यवस्था हुई है। लेकिन उससे पानी नसीब अब तक नहीं हुआ है। खराब पानी के इस्तेमाल से सभी के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।