झारखंड राज्य के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेश महतो ने जानकारी दी की बढ़ती गर्मी के साथ ही राज्य में जल संकट गहराता चला जा रहा है। एक महीने के अंदर ही जल संकट के समाधान के लिए 1493 मामलों की शिकायत दर्ज हुई है।जिसमें से अब तक 713 मामलों का ही निष्पादन हुआ है