झारखंड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो बताते हैं कि बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के धनबाद इकाई द्वारा आज रेलवे स्टेशन परिसर पर कुली भाइयों के बीच राशन वितरण किया गया। आज अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। इससे पहले पूरे लॉकडाउन के दरमियान रेड क्रॉस सोसाइटी के अलावा संघ द्वारा भी लगातार राशन वितरण किया गया था।