नावाडीह(बेरमो) : झारखंड ग्रामीण वैद्य एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में नावाडीह प्रखंड स्थित चपरी पंचायत के जंगलों में 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया। वही झारखंड ग्रामीण वैद्य संघ के सचीव श्री निर्मल महतो ने गायत्री ज्ञान मंदिर मुंगो में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारी वनों में औषधि पौधे लुप्त हो रही है। हम वैद्य भाईयों को एक भी प्राण औषधियाँ मिलना मुसकिल हो गया ,जिसके कारण हम अपने रोग से ग्रस्त भाईयों को चिकित्सा नहीं कर पाते है। यही वजह है कि आज हम सभी भाइयों ने संकल्प लिया है कि 100 औषधि पौधे लगाने का संकल्प हमारे संस्था के युवा भाईयों ने लिया है। वही संस्था के अध्यक्ष श्री रामचंद्र महतो ने कहा कि आज के अज्ञानी इंसान वनों कटाई कर रहे है जिसके वजह आज जल स्तर नीचे जा रहा है। प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है ,प्रकृति के साथ आज का इंसान छेड़छाड़ कर रहा है। वह दिन देर नहीं जो जल ऑक्सीजन के लिए त्राहिमाम करेंगे। समय रहते ही अज्ञानी इंसान सुधर जाएं अन्यथा पृथ्वी का विनाश निकट हैं ,इसलिए हम और हमारी संस्था की सभी युवा साथी अपनी जंगलों में 100 औषधि पौधे वर्षा ऋतु में लगाने का संकल्प लिया है। हमारी संस्था को वन विभाग मदद करें। मौके पर महेश मार्तण्ड, संजय महतो,संतोष महतो, ठाकुर महतो ,पुरेन्द्र महतो, चरण महतो, आदि लोग उपस्थित थे।
