झारखंड राज्य के जिला बोकारो के नावाडीह प्रखंड से निर्मल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से एक शिक्षक देवचंद महतो से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि राज्य में उच्च शिक्षा की जो बदहाली हुई है उसमें कही न कही श्रेय हमारे देश के राजनेता को जाता है। क्योकि आजकल शिक्षा का व्यवसाय बहुत जोरों-शोरों से चल रही है।इस कारण लोग पढ़ाई नहीं कर पाते है और व्यवसाय में अधिक पैसे लगते है।यही वजह है कि शिक्षा में बदहाली हुई है।इसलिए इनका कहना है कि जितने भी प्राइवेट विद्यालय या कॉलेज खुला हुआ है जबतक उसे बंद नहीं किया जाता है तब तक शिक्षा के स्तर में सुधार संभव नहीं है।वही केंद्र तथा राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रहे है और खुद ही स्कूल तथा कॉलेज बना रहे है।इसलिए जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते है कि सरकारी विद्यालयों को दुरुस्त किया जाये।वही शिक्षक एक है लेकिन विद्यार्थी आठ सौ है उसके बावजूद सरकार बहाली भी नहीं कर रही है।इसलिए इनका कहना है कि जबतक प्राइवेट स्कूल तथा कॉलेज को बंद नहीं कराया जाता है तबतक शिक्षा में सुधार नहीं हो सकता है।
