-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव का प्रचार चरम पर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेता रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। -छठे चरण के नामांकनपत्रों की आज हो रही है जांच। -विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा-लीबिया छोड़ने वाले भारतीयों की मदद के लिए 17 समन्वयक नियुक्त। -श्रीलंका सरकार ने कहा- नौ आत्मघाती हमलावरों ने रविवार के आतंकी हमलो को दिया अंजाम। मृतकों की संख्या 359 हुई। -पी वी सिंधू, सायना नेहवाल और समीर वर्मा बैडमिंटन एशिया प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। -और आईपीएल क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से।
