झारखण्ड के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो,ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चंदपुरा प्रखंड अंतर्गत बंदियों पंचायत अंतर्गत लाहारबेड़ा और कोरकोटा में निःशुल्क गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों के कागजो की जाँच पड़ताल की गयी। इस कार्य में 100 महिलाओ ने अँगूठा लगा कर सत्यापन का कार्य किया। जिससे आगामी 14 जुलाई को गैस वितरण कार्यक्रम सफल रहे।
