झारखण्ड राज्य के बोकरो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चंद्रपुरा प्रखंड आसपास तेज हई आंधी-बारिश से प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगो को राहत मिली है। एक तरफ जहां बारिश और आंधी से बिजली आँख मिचौली करती है,जब कभी भी बारिश होती है तब बिजली भी गुल हो जाती है और कई दिनों तक लगातार गुल ही रहती है।ऐसी स्थिति में आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी तेज बारिश और बिजली कड़की है पर कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।इस गरमा फसल के लिए बारिश का पानी नुकसानदेय होता है।
