झारखण्ड राज्य के बोकरो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रचंड गर्मी से लोगो को मिली राहत। एक तरफ जहा बारिश और आंधी से बिजली आँख मिचौली का खेल दिखाती रहती है।वहीं दूसरी तरफ जब कभी भी बारिश होती है तब बिजली गुल हो जाती है और कई दिनों तक गुल ही रहती है।ऐसी परिस्थिति में आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी तेज बारिश और बिजली कड़की है पर कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।हां इस बारिश से गरमा फसल के नुकसान होने के आसार है।इस बारिश के बाद खरीफ फसल के लिए किसान खेत तैयार करने में जुट गए है।
