राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो से मोबाईल वाणी के माध्यम से जी.एम. रंगीला बताते हैं कि नावाडीह प्रखंड मुख्यालय बिनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय में किसानों की बैठक विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक अजमूल अंसारी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में फर्जी सर्वे का विरोध किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए।भाजपा के मंत्री निर्मल महतो ने कहा की सर्वे टीम के पास किसी तरह का वैध कागजात नहीं हैं। अतः उन्हें सर्वे करने नहीं दिया जायेगा। पूर्व में भी सर्वे के नाम से लाखों रूपये की ठगी की गई है। आज तक किसी को कोई भी कागजात किसी को रैयत नहीं मिला है। और उन्होंने कहा की अगर ये जबरन सर्वे करने गए तो खदेड़े जाएंगे। बैठक में अधिवक्ता बसंत कुमार महतो, बासु बिहारी, सुखलाल महतो आदि अन्य व्यक्ति शामिल थे