राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो के प्रखंड चंद्रपुरा से मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश महतो बताते हैं कि चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बंदियों पंचायत के राजस्व ग्राम फतेह पुर में हो-हंगामे के बीच चुनाव संपन्न हुआ।इसमें अध्यक्ष के लिए 5 पद,सचिव के लिए तीन पद एवं कोषाध्यक्ष के लिए तीन पद उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हो-हंगामें के बीच परिणाम सामने आया।जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मीना देवी, सचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार महतो, एवं कोषाध्यक्ष के लिए बंधु रविदास को चयन किया गया।