राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो के प्रखंड चंद्रपुरा से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चंद्रपुरा प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियो का 11 सूत्री मांगो को लेकर मुखियाओं का एक दिवसीय धरना चंद्रपुरा प्रखंड के कार्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। जिसमे प्रखंड के सभी मुखियाओं ने झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत में पुनः ग्राम विकास समिति ,आदिवासी विकास समिति के आदेश को वापस लेने की अपील की है। ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधियों को अंतिम सम्मानजनक मानदेय दिया जाए,ग्राम पंचायत को सम्पूर्ण शक्तियां और अधिकार प्रदान किया जाए ,दैनिक भत्ता का प्रतिमाह भुगतान किया जाए , पंचायत कर्मियों की बहाली किया जाए ,आपदा राहत कोष का सृजन किया जाए।कोष की व्यवस्था की जाए , ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का तीन लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाये ,वेतन भुगतान में पंचायत प्रतिनिधियों की स्वीकृति उपलब्ध हो ,विद्यालय विलय करने से पहले ग्राम सभा की स्वीकृति लिया जाये ,आदि मांगे शामिल है।
