झारखण्ड के बोकारो जिला के चंदनकियारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से मुख़्तार अंसारी बताते है कि चंदनकियारी प्रखंड के स्टेडियम में जिला कृषि विभाग आत्मा बोकारो के द्वारा किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2018 का आयोजन किया गया जिसमे आठ स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में प्रखंड के उत्कृष्ट किसानों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शन लगाई।जिसमे गोभी,बैंगन,बेर ,टमाटर ,बंधा गोभी , गाजर,मूली आदि प्रमुखता से बेचने को मिले।जिन्हें किसानों ने अपनी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर उपजाया था।सिंगल विंडोज के जरिये से लोगों को कृषि संबधित कई उपाय और जानकारियां भी दी गई। मेले में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा, चंदनकियारी वी.डी.ओ. मृत्युंजय भगतिया, ऐ.डी.एम. संतोष कुमार तथा संबधित पदाधिकारी सम्मिलित थे।