सोनिया कुमारी,जिला बोकारो से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मलेरिया से सम्बंधित दवा छिड़काव के बारे में जो बताया जा रहा है उसका छिड़काव तो किया है और इससे मच्छर भी भाग जाते है।लेकिन बाहर में तो मच्छर रहता ही है और वो मच्छर फिर अंदर आ सकता है।इसलिए कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे बाहर भी मच्छर न रहे क्योकि सभी लोग बाहर भी आना-जाना करते है जिससे मच्छर के काटने का खतरा रहता है।इसलिए घर के बाहर में दवा का छिड़काव करने के लिए कुछ ऐसा दवा सरकार से मंगवाना चाहिए जिससे घर के बाहर भी मच्छर से छुटकारा मिल सके।
