झारखण्ड जिला बोकारो,प्रखण्ड चंद्रपुरा से कैलाश गिरी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि झारखंड में अभी तक पलायन पर काबू नहीं पायी है।आज भी लोगो का पलायन जारी है और दिन-प्रतिदिन इसमें वृद्धि होने की सूचना ग्रामीण इलाको से प्राप्त हो रही है।ठोस रोजगार के आभाव में लोग पलायन करते है।वहीं कई कल-कारखाने बंद होने के कगार में है और कई बंद हो चुके है।यह भी पलायन का एक मुख्य वजह है।प्रधानमंत्री जी के घोषणा के अनुसार प्रत्येक साल 2 करोड़ लोगो को रोजगार मिलना है । लेकिन कौशल योजना के तहत छोटे व्यवसाय करके लोगो को जीविका उपार्जन करना हर कोई व्यक्ति के वश की बात नहीं है।अगर सारे लोग व्यापार करेंगे तो खरीदने वालो की संख्या कम हो जाएगी।जबतक रोजगार का सृजन नहीं होगा तबतक लोन से कुछ लोगो की जीविका उपार्जन होती लेकिन यह आज तक पूर्ण होते नहीं दिखाई दे रही है।