नरेश महतो,जिला बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बैंको में सर्वर लिंक नहीं होने से ग्राहकों को हो रही परेशानी।चंद्रपुरा प्रखंण्ड अंतर्गत 4-5 मान्यता प्राप्त बैंकें है परन्तु बैंको में इंटरनेट कनेक्शन फेल रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं द्वारा पैसे लेन-देन के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे है साथ ही रोज घंटो लाइन में खड़े होकर निराश वापस लौट जाते है।वही चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत आधा दर्जन ए.टी.एम.भी मौजूद है लेकिन सभी बंद पड़े है।बैंक कर्मियों की लापरवाही के कारण किसान,मजदुर,दुकानदार एवं छोटे-बड़े व्यापारियों को भारी नुकसान सहित बैंक में जुड़े सभी लोग प्रभावित हो रहे है जबकि दूसरे बैंको में लेन-देन जारी है।इस परिस्थिति को देखते हुए उच्याधिकारियो को इस विषय पर विचार कर बैंको एवं ए.टी.एम.के संचालन को दुरुस्त कराया जाये ताकि ग्राहक परेशानियों से बच सके।