मोहिउद्दीननगर के कल्याणपुर बस्ती निवासी पत्रकार संजय शुक्ला(53) अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर से मन विचलित हो गया। कल उनके बेटे की बारात जाने वाली थी। बुधवार को उन्हें हल्का बुखार हुआ। उन्होंने दवा ली परंतु सुधार की जगह तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाया जा रहा था परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय शुक्ला जी एक अच्छे पत्रकार, पुरोहित, नाटककार थे। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके आलेख प्रकाशित होते थे। काल ने उन्हें असमय हम सभी से छीन लिया। हम उनके असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस सदमे को बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करें। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कहते हैं प्रेम में मन की सुंदरता देखी जाती है। तन का क्या है, वह तो प्रतिक्षण बदलता रहता है। परिवार व समाज की परवाह न करते हुए एक युवती ने दिव्यांग युवक को न सिर्फ अपना हमसफर बनाया है, बल्कि अंतरजातीय विवाह कर एक मिसाल पेश की है। स्वजनों के बढ़ते विरोध के बाद भी दोनों हिम्मत न हारे। आडंबरों को ठुकराकर प्रेम की पवित्र परिभाषा दी है। मंगलवार को युवती अपने स्वजनों को छोड़कर प्रेमी के साथ थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंच गई। जहां हिदू रीति रिवाज से शादी रचाकर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्ग उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव के सागर पासवान का पुत्र किशन कुमार धनबाद में गोमा रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। आखों से दिव्यांग होने के बावजूद वह कार्य करने में सक्षम हैं। करीब दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से बरौनी फ्लैग की सोनाली कुमारी से प्यार का सफर शुरू हुआ था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। किशन ने अपनी प्रेमिका को दिव्यांग होने की बात भी बताई। इसके बावजूद दीवानगी कम नहीं हुई। प्रेमिका के अटूट प्यार ने न सिर्फ उसका हौसला बढ़ाया, बल्कि जीवन जीने का नजरिया ही बदल दिया। एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुन लिया। लेकिन लड़की के घर वाले इस विवाह से राजी नहीं थे। इसके बाद मंगलवार को युवती अपने स्वजनों को छोड़कर प्रेमी के साथ शहर के थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर पहुंच गई। यहां हिदू रीति रिवाज से विवाह रचाकर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। इधर, जानकारी मिलते ही युवती के स्वजनों ने शादी मंडप पर आकर विरोध किया। लेकिन, प्रेमी युगल के आगे एक न चली। दोनों पक्ष वर-वधू को लेकर नगर थाना पहुंच गए। लेकिन, युवती अपने पति को छोड़कर घर वालों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। नगर थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। अपनी स्वेच्छा से शादी की है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष मिंटु सिंह के असामयिक निधन पर उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता , समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोरवा विधायक रणविजय साहू , राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा , प्रदेश सचिव जवाहरलाल राय, राजद के प्रांतीय नेता अरविन्द सहनी, राजद के वरीय नेता रामवरन महतो , जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव ललन यादव , प्रांतीय नेता प्रेम प्रकाश शर्मा , नंदकिशोर महतो , चन्दन कुमार , युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव , राजद कार्यालय सचिव रोशन यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष मोo जाबिर , राजीव सर्राफ, राजद नेता प्रोफेसर सत्यनारायण राय, हरिश्चंद्र राय, प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , सत्यविंद पासवान , विश्वनाथ राम, राजेन्द्र राम, प्रभु नारायण राय, जिला पार्षद शम्भू भूषण यादव , बालेश्वर सिंह , राजेश्वर महतो , शत्रुध्न यादव , रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , मुकेश कुशवाहा , रवि आनंद , अशोक कुमार , जितेन्द्र सिंह चंदेल, सुंदेश्वर राय, लालबहादुर पंडित , मोo नसीम अब्दुल्लाह , युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, युवा राजद के प्रदेश सचिव मोo नुरूजोहा कमाल आफो, पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय, राकेश कुशवाहा , दीपक यादव , सुमित यादव , अजित यादव , जयशंकर राय, चवन कुमार , ईo राजेश कुमार , जयलाल राय, मनोज पटेल तथा ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला ने गहरा दुख व्यक्त किया है l विधायक आलोक कुमार मेहता ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि एक लोकप्रिय समाजसेवी , ओजस्वी वक्ता , कुशल संगठनकर्ता व निष्ठावान राजद नेता के रूप में मिन्टू जी सदैव याद आते रहेंगे l
रामायण जैसे धार्मिक धारावाहिक रावण का किरियदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया
शूटर दादी निधन
आज प्रेस क्लब समस्तीपुर में समस्तीपुर जिले के सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइ वर्कर के तहत कोरोना का टीका दिया जाएगा
वयोवृद्ध साहित्यकार वह शिक्षाविद् जनार्दन राय का निधन
रोसरा यू आर कॉलेज के जूलॉजी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार का कोरोना से मिल निधन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेताओं ने उनके निधन पर सुख व्यक्त किया है
देश के जाने माने वैज्ञानिक लड़ाकू विमान तेजस की नींव रखने वाले बिहार के दरभंगा निवासी डॉक्टर मासन बिहारी शर्मा का निधन
समस्तीपुर जिला जदयू के प्रधान महासचिव प्रोफेसर देव नाथ ठाकुर का निधन कल हो गया उनके निधन पर भाजपा जदयू समेत कई बुद्धिजीवी होने शोक संवेदना प्रकट किया है
