बीपीएससी की 67 वीं पुर्नपरीक्षा 30 सितम्बर को जिले के 51 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। सभी केन्द्रों के आसपास धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। वहीं सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र अधीक्षक व वीक्षक के लिए साथ में मोबाइल रखने पर रोक है। इसके अलावा प्रश्नपत्र पैकेट खोलने के समय परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी अधिकारी के पास साथ में मोबाइल रखने पर भी रोक रहेगी। परीक्षा एकल पाली में 12 बजे से दो बजे तक होगी। दो घंटे की होनेवाली परीक्षा में कुल डेढ़ सौ सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत एक सुरक्षित मातृत्व हस्तक्षेप है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के उद्देश्य से कार्यान्वित किया जा रहा है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करना। गरीब गर्भवती महिलाएं।

माकपा नेता दिनेश यादव का उनके पैतृक आवास समस्तीपुर के जितवारपुर निजामत स्थित आवास पर गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे करीब 60 वर्ष के थे। स्व.यादव स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव थे। वे सीपीआई (एम) के भी राज्य कमिटी के सदस्य के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे।

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के महुआ गांव से दो कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि जीआर नंबर 2390 एवं टी आर नंबर 588 के आलोक में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार राज्य के पंजाबी कॉलोनी से मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी बता रही हैं की इन्होने कोरोना का पहला डोज लिया तो इन्हें बुखार आ गया था। दूसरा डोज उसके तीन महीने बाद लिया और तीसरा डोज के बारे में जानकारी नहीं है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से अरचना कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सीता देवी ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिया है। तीसरा टीका भी वे लेंगी

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से अरचना कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक कुमार ठाकुर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिया है। तीसरा टीका भी वे लेंगे

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला सरायरंजन प्रखण्ड के खालिसपुर गाँव से प्रीति कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे कोरोना से बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन करती हैं और साफ़ सफाई का ध्यान रखती हैं।

कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में 28 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के कार्यालय पर भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित कुमार व नेतृत्व अमित कुमार ने किया

28 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के सलाहकार सह शिक्षक प्रदीप कुमार व नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज़ ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।