एसपी के निर्देश पर होली पर्व को लेकर अवैध रूप से शराब तस्करी के साथ अपराध नियंत्रण करने को लेकर इन दिनों थाना क्षेत्र के सभी मार्गों में वाहन चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया। इसी दौरान शनिचरा स्थान, शेरपुर, मिर्जापुर चेक पोस्ट, गढ़सिसई एवं विद्यापतिधाम में पुलिस के गश्ती वाहन द्वारा जगह-जगह पर वाहन चेकिंग किया गया। इधर एसपी विजय तिवारी ने बताया कि जिला के सभी थाना को दिन-रात गश्ती करने के साथ अपराध पर नियंत्रण करने के लिए वाहन चेकिंग को तेज करने का निर्देश दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत स्थित कोल्ड स्टोर ढाला के समीप हनुमान मंदिर में हवन व पूजा के साथ ही 48 घंटे का दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ सम्पन्न हुआ। हनुमान मंदिर यज्ञ समिति की ओर से आयोजित इस अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ 5 मार्च को हुआ था। दो दिनों तक निर्बाध रूप से गोपालपुर, सुभानीपुर, शेरपुर, मड़वा गांवों की कीर्तन मंडली द्वारा “राम राम हरे राम” के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थानाक्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के कोल्ड स्टोर ढाल के समीप तीन माह पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम सिट्टू कुमार उर्फ रमेश कुमार पिता रामलखन महतो गोपालपुर निवासी बताया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिदाई समारोह का किया गया आयोजन महात्मागांधी पथ स्थित राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल में मंगलवार को एच एम मीरा कुमारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन की अध्यक्छ्ता साहित्यकार चाँद मुसाफिर ने किया तथा अतिथियों का स्वागत मिथला परम्परा के अनुसार किया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
