तराई क्षेत्र के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे में हल्की वर्षा हो सकती है।शेष क्षेत्रों में भी हल्की बूंदा बांदी या छिटपुट हल्की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए सत्तार ने बताया की इस दौरान हल्के बादल रह सकते है।जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।इस दौरान पछुआ हवा चलेगी।वर्षा के दौरान हवा की गति में बढ़ोतरी की संभावना है।मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिनों तक गेहूं की कटाई पर विराम लगाने या कटाई के बाद खेतों में फसल नही छोड़ने की सलाह दी है।इधर मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की कटाई और थेरेसिंग के कार्य प्रभावित हो सकता है।हालाकि वर्तमान समय में किसान दिन रात गेंहू की कटनी व उसकी दौनि कर घरों में अनाज भंडारण कार्य में जुटे है।