भाजपा कल्याणपुर उत्तरी मंडल के सिमरिया भिन्डी शक्ति केन्द्र के मालीपु, मुसहरी, पुर्वीटोल एवं कल्याणपुर शक्ति केन्द्र में किशोरी दास के दरवाजे पर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सह मंडल संयोजक संजीव कुमार सिंह के द्वारा की गई।जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा सह संयोजक कामोद यादव , जिला महिला मोर्चा की कुमारी जॉली, अरुण सिंह , किशोरी दास उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लाभार्थी योजना के बारे में जानकारी, त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों का समारोह के साथ-साथ अनेकों गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।