नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में शनिवार को मध्य विद्यालय मालीनगर परिसर में भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने किया।जबकि संचालन पप्पू कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्य उमाकांत ठाकुर को अंगवस्त्र एवं माला भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चकमेहसी थाना के अपर थाना अध्यक्ष शंम्भु कुमार सिंह एवं एपीएस केदारनाथ सिंह ने शामिल होकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को मार्गदर्शन किया। जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना यह बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को अपने जीवन में आत्मसात करें।वही लोगो ने कर्पूरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद एजाज,निशी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रीती कुमारी,शिवम् कुमार, काजल कुमारी, दीपशिखा कुमारी, शशि शंकर ठाकुर ,अनिल राय ,राजेश सहनी ,संतोष सहनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।