विद्यापतिनगर। थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ अजय कुमार व एएसआई रंजीत कुमार की उपस्थिति में भूमि संबंधी मामले को सुना गया। इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से संबंधित भूमि विवाद के आठ मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान मामले के दोनों पक्षों के लोगों की बातों को सुनकर तीन मामले का निष्पादन किया गया। वही शेष पांच मामलों की अगली तिथि को सुनवाई की जायेगी। मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूमि विवाद के मामले का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही आपसी सहमति से करना है। ताकि विवाद न्यायालय तक न पहुंचे। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार के अलावा दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।