कल्याणपुर थाना में मंगलवार को नए थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है।इस दौरान थाना अध्यक्ष ने आम लोगो से अपराध पर पूर्णतः लगाम लगाने को लेकर सहयोग की अपील की।वही थाना अध्यक्ष ने कहा की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखनी उनकी पहली प्राथमिकता है।बता दे की पूर्व थाना अध्यक्ष राजन कुमार का इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने के बाद पटना तबादला हो गया है।जिसके बाद एसपी विनय तिवारी ने युवा राजन कुमार को कल्याणपुर थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया है।