विद्यापतिनगर। थाना परिसर में थानाध्यक्ष फिरोज आलम व राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल की 6 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 4 का आन स्पाट राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा निष्पादित किया गया। जनता दरबार के दौरान आरओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के एक मामले आए। जिसमें से चार का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं दो मामले लंबित हैं जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।