कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में चकमेहसी भाजपा मंडल कार्यालय बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने कहा की समस्तीपुर की धरती के लाल कर्पूरी ठाकुर को जयंती के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न देने की जो घोषणा की है इसके लिए विशेष कर कार्यकर्ताओं ने उनका धन्यवाद किया है।वही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता, राघो लाल निरंकारी,सुशील कुमार गुप्ता,मंडल मीडिया प्रभारी उदय कुमार साह,सुधीर पांडे आदि उपस्थित रहे!