कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरसिंहपुर और वासुदेवपुर पंचायत से मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुरुआत हुई । इस दौरान बीडीओ देवेंद्र कुमार ने इसका आरंभ किया।बीडीओ ने बताया की पूरे प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में निर्धारित रोस्टर के साथ वाहन भ्रमण करेगी एवं लोगों को जागरूक किया जायेगा।इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी जाएगी ।इसको लेकर प्रखंड में एक टीम बनाई गई है ।जिसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में अखिलेश कुमार ,आईटी सहायक व सहायक नोडल के रूप में शेख अलाउद्दीन को नामित किया गया है ।जिनके साथ पंचायत के पंचायत सचिवों को भी जोड़ा गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।