कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालु भक्तों ने नव वर्ष को पावन उत्सव के रूप में मनाया।इस अवसर पर सोमवार की सुबह से ही कल्याणपुर, खजुरी, तीरा ,चकमेहसी, सोमनाहा, गोराई,सैदपुर,मालीनगर, टारा, अजना,खजुरी आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में जहां जलाभिषेक किया।वही मंदिरों में पूजा अर्चना की।इस दौरान महिला श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही थी।वही तीरा जटमलपुर स्थित महादेव स्थान में भक्तो की भीड़ भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े।श्रद्धालुओ ने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
