कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन परिसर में बुधवार को विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव के साथ तकनीकी सहायक ,सभी लेखा सहायक पंचायत के पर्यवेक्षक के साथ बीडीओ देवेंद्र कुमार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत हर घर से कचरा उठाओ एवं शुल्क संग्रह एवं सोखता,नाली आउटलेट, जंक्शन चैंबर निर्माण से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें कुल 21 बिंदुओं पर कार्य करने एवं उसमें तीव्र प्रगति लाते हुए बेहतर कार्य प्रदर्शन करने के लिए सभी को सूचित किया गया। वहीं सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ,प्रखंड समन्वयक, नामापुर पंचायत के मुखिया रामविनोद ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया भी उपस्थित रहे।