विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को विद्यापतिनगर थाना में जनता दरबार का आयोजन हुआ। वहीं जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल आठ जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट सात मामले का निष्पादन किया गया। वहीं एक मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। अंचल अधिकारी अजय कुमार एवं एसआइ पुलिस चौधरी व राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई पंचायत लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। एक मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर कई फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की। मौके पर राजस्व कर्मचारी कुमार गौरव मौजूद थे।