कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में धनतेरस को लेकर कल्याणपुर चौक,सैदपुर,चकमेहसी बाजार, सोरमार, कुशियारी आदि जगहों पर खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही थी।लोग सुबह से देर शाम तक खरीदारी करने में जुटे थे।इस दौरान लोग सोना,चांदी,बाइक , लक्ष्मी गणेश की मूर्ति,झाड़ू,नमक आदि खरीदने में लगे थे।बाजारों में भीड़ को लेकर कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार व चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी दोनो थाना क्षेत्र में चौकस में पुलिस बल के साथ जुटे थे।