कल्याणपुर प्रखंड के कलौंजर पंचायत भवन परिसर में मुखिया सुनील पासवान की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन हुआ।जिसमें नोडल पदाधिकारी सुजाता कुमारी,सहायक तकनीकी प्रबंधक सूर्यभूषण कुमार ने रबी योजनाओं में बीज वितरण,जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट,केसीसी योजना, पीएम किसान योजना सहित आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।मौके पर कृषि समन्वयक अरविंद कुमार चौधरी,किसान सलाहकार विष्णुदेव पासवान सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
