कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें अधिकारियों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी।वही किसानों को जमीन की मिट्टी जांच कराने,फसल प्रबंधन , बीज वितरण ,कृषि यांत्रीकरण फसल अवशेष प्रबंधन व आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी।किसान चौपाल में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक रूपम कुमारी,किसान सलाहकार अनुपम कुमारी आदि मौजूद रहे।वही किसानों में उमा शंकर ठाकुर,रामा शंकर ठाकुर,सुरेश ठाकुर,मदन राय,शुशील झा,जानकी देवी,सत्यजीत कुमार आदि मौजूद थे।
