प्रखंड के गोराई पंचायत में बिहार सरकार भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का एडीएम अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया। वही स्थानीय सात पंचायत के जनप्रतिनिधि व अन्य लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें गोराई पंचायत के मुखिया अनीश कुमार ने एडीएम अजय कुमार तिवारी को पौधे देकर सम्मानित किया। जन संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन करते हुए जिला व प्रखंड पदाधिकारी ने सरकार के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बारी-बारी से विभिन्न योजना के बारे में सम्बंधित पदाधिकारी ने लोगों को व जनप्रतिनिधि को जानकारी दी गई ।वहीं मौके पर मौजूद गोराई पंचायत के मुखिया अनीश कुमार, हजपुरवा मुखिया सीमा शर्मा,सोमनाहा पंचायत के मुखिया राघा देवी, जितवरिया पंचायत के मुखिया मीना देवी, मालीनगर मुखिया मंजू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।