कल्याणपुर प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम डीएम योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद कृषि,मनरेगा ,बाल विकास परियोजना आदि विभागो में चल रही सरकारी योजना की जानकारी लोगो को दी गई।इसके साथ लोगो ने अपने अपने सुझाव भी दिए।मौके पर एसडीओ दिलीप कुमार, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, सीओ कमलेश कुमार,प्रभारी बीडीओ वैभव कुमार,मुखिया सामंत कुमार आदि उपस्थित थे।