समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रहेपुर मोड़ से विदेशी शराब से लदी एक ऑटो सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । शराब तस्करों की पहचान भासिंगपुर के नीतीश कुमार तथा गोविंद कुमार के रूप में की गई है । उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि शराब की मात्रा 81 लीटर आंकी गई है । पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम धारा के तहत प्राथमिक दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । वहीं दूसरी ओर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बलुआही से लक्ष्मण कुमार को भी गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
