विद्यापतिनगर सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने जनता की समस्याओं को सुनने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के दो पंचायतों में जनसंवाद का आयोजन हुआ। पहला जनसंवाद गढ़सिसई पंचायत के पंचायत सरकार भवन पर किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, एडीएम अजय कुमार तिवारी, डीपीआरओ विष्णुदेव मंडल, समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी आकाश, डीपीओ अलका आम्रपाली, डीएएचओ डॉ. नवीन चन्द्र प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी, एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ नजीब अनवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
