कल्याणपुर पुलिस ने भागीरथपुर पंचायत के मूसेपुर गांव के समीप से छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक कार,तीन बाइक,एक स्कूटी बरामद किया।वही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कारोबारी रामपुरा का सोनू कुमार है।वही बरामद शराब पंजाब निर्मित कुल 134 लीटर बताई गई है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
