विद्यापतिनगर प्रखंड में कई जगहों पर लंबे समय से अस्थाई स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इन जगहों पर वाहन सड़क के बीच खड़े होकर सवारी को बिठाने और उतारने का काम कर रहे हैं, जो दुर्घटनाओं काे आमंत्रण दे रहे हैं। वहीं इससे सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं। बावजूद इसके पुलिस और परिवहन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा राहगीर को उठाना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
