विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह करीब 03 बजे अचानक आई आंधी-पानी के कारण कई घरों एवं दुकानों को क्षति पहुंची है, वहीं बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। तूफान का सबसे व्यापक असर प्रखंड के बमौरा एवं खनुआं के बीच देखा गया, यहां दर्जनों घरो एवं दुकानों के एस्बेस्टस उड़ कर दूर जा गिरे। हालांकि गनीमत रही की इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। दूसरी ओर सड़क के किनारे जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तथा बिजली के खंभे गिर जाने के कारण कई घंटे तक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी सप्लाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। आंधी के कारण खनुआं निवासी बब्बी कुमार, शंकर पासवान, हरिओम पासवान, शंभू पासवान, जवाहर शर्मा आदि की दुकान एवं घरों को क्षति पहुंची है। उधर अंचल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
