कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर के पुरानी दुर्गा स्थान के समीप समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के घ्रुवगामा वार्ड 03 निवासी मनचन राम के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार राम के रूप में हुई है।बताया गया है की वह शहर के एक होटल में कुक का काम करता था। होटल में देर रात काम करने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया।सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।वही मृतक के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर परिजनो को पुलिस ने सूचना दी। गुरुवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनो को सौप दिया।मृतक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया।वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।