कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप अज्ञात बाहन की ठोकर से एक महिला घायल हो गई।घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी दुर्गानंद महतो की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाया गया।ड्यूटी पर तैनात पीएचसी के डॉक्टर राम लखन पंडित ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।