कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो घायल हो गए।जिसमें जनार्दनपुर में सड़क दुर्घटना में जनार्दनपुर निवासी 65 वर्षीय राम स्वरूप राय घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।इधर लौदौरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल हो गए।जिसकी पहचान लौदौरा निवासी मो.मुस्लिम की 75 वर्षीय पत्नी जालिम खातून के रूप में हुई है।पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताया की घायल को सदर अस्पताल भेजा गया है।