रामेश्वर जुट मिल मुक्तापुर में अस्थाई रूप से काम करने के दौरान गुरुवार को एक बाल श्रमिक जुट बैग का गठिया काटने के दौरान जख्मी हो गया।इसकी जानकारी मिलने पर मिल प्रशासन ने बाल श्रमिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।जख्मी श्रमिक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।जख्मी श्रमिक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी देव नाथ पासवान के 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।फिलहाल दीपक अपने ननिहाल मुसेपुर में अपने नाना ललन पासवान के यहां रह रहा है।हालाकि इस बाबत जुट मिल प्रबंधक कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
