पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में कल गुरुवार को 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के हवासपुर पावर ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर बदले जाने के कारण पूरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10:00 से संध्या 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । पूरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि बिजली संबंधित आवश्यक कार्य को गुरुवार सुबह 10:00 से पहले निपट ले, पटोरी विद्युत प्रमंडल के कन्या अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पावर ट्रांसफार्मर बदलने की वजह से सुबह 10:00 से संध्या 6:00 तक गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बिजली संबंधित जो भी आवश्यक कार्य है वह क्षेत्रवासी समय से पूर्व कर ले