विद्यापतिनगर थाना के बढौना मिडिल स्कूल चौक पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है। जिसमे मोहिउद्दीनगर कल्याणपुर बस्ती टाडा गांव के एक नामजद और एक अज्ञात को आरोपित किया है। इस बाबत गोलीबारी से बाल बाल बचे बढौना गांव के धर्मेंद्र कुमार राय के पुत्र पियूष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा हैं कि मैं 17 अगस्त 23 को ए एन डी कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। मेरे बगल में एक लड़की भी परीक्षा दे रही थी। उसी को लेकर मोहिउद्दीनगर थाना के कल्याणपुर बस्ती टाडा गांव के मनोज कुमार रमन के पुत्र प्रिंस रमन ने उस लड़की का मोबाइल नंबर मांगने को हमसे कहा जिसे मैंने मना कर दिया। उसी दिन से वह लड़का मेरे साथ व्यवहार करने लगा और मोबाइल पर धमकी देने लगा। दिनांक 12 सितंबर 23 को मैं मिडिल स्कूल के निकट खरा था। प्रिंस रमन एक काले रंग की बाइक से मेरे सामने आकर धीमा किया, जिस बाइक को एक अज्ञात व्यक्ति चला रहा था। मैने देखा की प्रिंस रमन के हाथ में पिस्टल है। आज तुम्हारा जान मार देंगे और छह गोली चलाया। मैं जान बचाकर बगल के केला के खेत में भाग गया। तबतक काफी लोग जुट गए और वह भाग निकला। तब मैंने घटना को सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान हो गई है। अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। वही डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लेकर जल्द कारवाई का निर्देश पुलिस की दिया है। बहरहाल गोलीबारी की घटना से गांव के लोगो में दहसत बना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।